यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार, मकोका के तहत दर्ज हो सकता है केस
Maharashtra News महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता पर गोलीबारी करने के ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता पर चलाई गोली
- मकोका के तहत केस दर्ज हो सकता है
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता पर गोलीबारी करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ भी आरोपित हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित की पहचान विधायक के समर्थक दिवेश उर्फ विक्की गणात्रा के रूप में हुई है।
वह दो फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना के बाद से फरार था। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही इस घटना के सिलसिले में अब तक विधायक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता पर चलाई गोली
दो फरवरी को कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़ ने ठाणे जिले के उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर स्थानीय शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति पर गोली चला दी थी। घटना के बाद विधायक और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मकोका के तहत केस दर्ज हो सकता है
सूत्रों ने कहा है कि आरोपितों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए पुलिस उनके खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज कर सकती है।
