महाराष्ट्र में आध्यात्मिक गुरु पर यौन शोषण का लगा आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज
महाराष्ट्र के अमरावती में एक आध्यात्मिक गुरु जयरामजी महाराज पर एक युवती के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसमें ...और पढ़ें

आध्यात्मिक गुरु पर युवती के यौन उत्पीड़न का आरोप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में एक आध्यात्मिक गुरु पर युवती के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोपी अमरावती में अपना आश्रम चलाता है। पुलिस ने बताया कि उस पर युवती के साथ बार-बार रेप करने का आरोप है।
यह उत्पीड़न तब से चल रहा है, जब युवती नाबालिग थी। आरोपी का नाम जयरामजी महाराज है और वह आनंद मठ का दत्तागिरी गुरु है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 351(2) तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी फरार, हो रही तलाश
चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुरेश मस्के ने कहा कि आरोपी अभी फरार चल रहा है और उसकी तलाश में टीम लगाई गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि वह पहली बार 2014 में आरोपी से एक कार्यक्रम के दौरान मिली थी। 2016 में जब वह नाबालिग थी, तब से उसके साथ रहने लगी।
आरोप है कि इस दौरान उसका कई बार रेप किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके पहले अमरावती से ही रेप का एक और मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग ने जहर खाकर जान दे दी थी।
नाबालिग ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि उसके ब्वायफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और बदनामी के बोझ से बचने के िलिए वह अपनी जान दे रही है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- कार से अपहरण कर होटल में किया गैंगरेप, कर्नाटक में बंगाल की महिला से हैवानियत; तीन आरोपी गिरफ्तार
