मुंबई में अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई, ढाहें गए अवैध हिस्से
बीएमसी ने सिने अभिनेता अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है।

अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई(फोटो: एएनआई)
HighLights
बीएमसी ने अजय देवगन के जुहू बंगले पर कार्रवाई की।
कथित अनधिकृत निर्माण के कुछ हिस्से ध्वस्त किए गए।
बिना आवश्यक अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था।
राज्य ब्यूरो, मुंबई। सिने अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कार्रवाई करते हुए संपत्ति के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। बीएमसी के अनुसार, बंगले में बिना आवश्यक अनुमति के निर्माण और आंतरिक बदलाव किए जा रहे थे।
बीएमसी ने 10 सितंबर, 2026 को संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया था। साथ ही निर्माण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और मंजूरियां प्रस्तुत करने को कहा गया था। बीएमसी के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी कथित तौर पर काम जारी रहने के कारण आगे की कार्रवाई की गई।
बीएमसी ने बताया कि बंगले में आंतरिक बदलाव, विभाजन दीवारें, खिड़कियों में परिवर्तन और अन्य निर्माण गतिविधियां की जा रही थीं। इन कार्यों के लिए जरूरी स्वीकृतियां नहीं ली गई थीं। बीएमसी ने संबंधित पक्षों को निर्माण से जुड़े दस्तावेज और अनुमतियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
इस बीच, अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी और अंतिम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
