Move to Jagran APP

नशे में धुत्त महिला ने एयर होस्टेस को दी गाली और उतारे अपने कपड़े, अबू धाबी-मुंबई फ्लाइट में हुआ जोरदार हंगामा

अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की उड़ान (यूके 256) में 45 वर्षीय महिला यात्री ने केबिन क्रू के एक सदस्य से मारपीट की है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला मूल रूप से इटली की रहने वाली है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Tue, 31 Jan 2023 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 08:36 AM (IST)
नशे में धुत्त महिला ने एयर होस्टेस को दी गाली और उतारे अपने कपड़े, अबू धाबी-मुंबई फ्लाइट में हुआ जोरदार हंगामा
अबू धाबी-मुंबई फ्लाइट में हुआ जोरदार हंगामा

मुंबई, एजेंसी। फ्लाइट में पेशाब कांड जैसी शर्मनाक हरकत के बाद अब ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है। अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की उड़ान (यूके 256) में 45 वर्षीय महिला यात्री ने केबिन क्रू के एक सदस्य से मारपीट की है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, महिला मूल रूप से इटली की रहने वाली है।

loksabha election banner

फ्लाइट में किया हंगामा

फ्लाइट में हंगामा और क्रू मेंबर के साथ मारपीट करने के मामले में मुबंई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साथ ही महिला पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एएनआई के अनुसार, महिला अबू धाबी से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन विमान (यूके 256) में यात्रा कर रही थी। नशे में धुत महिला ने केबिन क्रू के एक सदस्य को मुक्का मारा और अन्य क्रू मेंबर पर थूका। एयरलाइन कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करने वाली सहार पुलिस के मुताबिक, महिला यात्री इटली की रहने वाली है और उसका नाम पाओला पेरुशियो है। महिला काफी नशे में थी।

क्रू मेंबर्स से हुई बहस

महिला नशे में धुत्त अपनी सीट से उठकर जब बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने लगी तो क्रू मेंबर्स ने इसको लेकर आपत्ति जताई और सीट से उठने के लिए कहा। इसी बात पर महिला को गुस्सा आ गया और उसने क्रू मेंबर के मुंह पर मुक्का मार दिया। वहीं, अन्य क्रू मेंबर ने जब महिला को रोकने की कोशिश की तो उसपर भी महिला ने थूक दिया। महिला यहीं नहीं रुकी, उसने अपने कपड़े उतार दिए और फ्लाइट में घूमने लगी। पुलिस ने कहा कि महिला नशे में क्रू मेंबर्स को गंदी गालियां दे रही थी।

छह वर्ष में दोगुने हुए राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा में महिला भागीदारी घटी: AISHE की रिपोर्ट

फ्लाइट में उतार दिए सारे कपड़े

नशे में धुत्त महिला ने अपने कपड़े उतार दिए जिससे हंगामा और भी बढ़ गया। कैप्टन के निर्देश के बाद महिला यात्री को पकड़ा गया और उसे कपड़े पहनाए गए और फिर फ्लाइट लैंड होने तक महिला को सीट पर बांधे रखा। मुंबई पुलिस ने महिला यात्री का पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसे अंधेरी कोर्ट में पेश करने के बाद आरोप पत्र दायर किया। हालांकि, महिला को जमानत मिल गई है।

25 हजार रुपये का लगा जुर्माना

डीसीपी दीक्षित गेदाम ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। चालक दल और गवाहों के बयान लिए गए है। सहार पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच की गई, जिसके प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वह यात्रा के दौरान शराब के नशे में थी। केबिन क्रू मेंबर एल एस खान ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसके साथ मारपीट हुई थी।

मुंबई में 'लव जिहाद' के खिलाफ निकला मोर्चा, शिवसेना ने पूछा- भाजपा के राज में हिंदुत्व पर खतरा क्यों?

Banjara Mahakumbh: राष्ट्र की प्रगति के लिए जाति और क्षेत्रवाद को दूर रखना जरूरी- योगी आदित्यनाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.