Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra में शामिल हो सकते हैं आदित्य ठाकरे, आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 04:36 PM (IST)

    राहुल गांधी पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। सोमवार रात कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

    Hero Image
    आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

    मुंबई, पीटीआई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। सोमवार रात कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। बताया जा रहा है कि, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मराठवाड़ा के दौरे पर आदित्य ठाकरे

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना धड़े के नेता सचिन अहीर ने कहा कि आदित्य ठाकरे इन दिनों मराठवाड़ा के दौरे पर हैं। कांग्रेस की यात्रा भी इसी इलाके से होकर गुजरेगी। ऐसे में आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आखिरी फैसला पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

    यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रशांत भूषण, राहुल गांधी का दिया साथ

    कांग्रेस की रैली में शामिल हो सकते हैं ठाकरे

    अहीर ने कहा कि, यह एक संयोग ही है कि आदित्य ठाकरे इन दिनों मराठावाडा के दौरे पर है और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर रही है। यह देखा जा रहा है कि, आदित्य ठाकरे के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम का किस तरह से रैली के साथ मेल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ी यात्रा का मकसद सभी लोगों को एक साथ लाना है और जाने-अनजाने समाज के हर वर्ग के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। शिवसेना एमएलसी ने कहा कि अगर वे महाराष्ट्र आ रहे हैं तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

    महाराष्ट्र के 15 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा

    अहीर महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं और शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े के प्रवक्ता हैं। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार रात पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर पहुंचेगी। यात्रा अपने 14 दिनों के प्रवास के दौरान राज्य के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी, जिनमें से ज्यादातर मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र शामिल हैं।

    यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra : भारत के प्रथम गांव माणा से उत्‍तराखंड में शुरू हुई यात्रा, किया भाजपा की नीतियों का विरोध