जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर व्यक्ति ने किया आत्मदाह
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर आत्मदाह कर लिया।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 08:48 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 08:48 AM (IST)
अहमदनगर, (एजेंसी)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने कहा कि तौसीफ हनीफ शेख (30) इस घटना में 76 फीसद झुलस गया। पुलिस ने कहा कि शेख यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर करजत में पीर दवल मलिक ट्रस्ट की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उसने प्रशासन को कार्रवाई के लिये बृहस्पतिवार तक का समय देते हुए एक हफ्ते पहले आत्मदाह की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा की शाम करीब तीन बजे उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें