विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर की जांच कर रही पुलिस

Published: Thu, 23 Jan 2025 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2025 03:31 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुंबई में एक स्कूल को परिसर में बम होने का ईमेल मिला। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत ...और पढ़ें

Bomb Threat: मुंबई के एक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Bomb Threat: मुंबई के एक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

HighLights

  1. जोगेश्वरी-ओशिवारा के स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला
  2. पुलिस और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए भेजा गया
  3. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

एएनआई, मुंबई। मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र में एक स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इस घटना के तुरंत बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही स्थानीय कानून प्रवर्तन और विस्फोटक जांच कर्मियों को स्कूल परिसर की जांच करने के लिए भेजा गया है। इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के हवाले से सामने आई है।

ईमेल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम स्कूल पहुंची है। घटनास्थल पर जांच शुरू हो गई है। अधिकारी धमकी की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं।

अभी तक स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, अधिकारी अपनी तलाशी जारी रखे हुए हैं।