Fire In Navi Mumbai: नवी मुंबई के पाटिल अस्पताल में भीषण आग, दमकल की कई गाडिय़ा रवाना
Fire In Navi Mumbai महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक अस्पताल में भीषण् आग लग गई है आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं।
नवी मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में नवी मुंबई के नेरुल इलाके में डी वाई पाटिल अस्पताल में भीषण आग। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी हैं। इस मामले में अधिक जानकारी की अभी प्रतिक्षा है।गौरतलब है कि मुंबई में अक्सर आग लगने की घटनायें होती रहती हैं अभी कुछ दिन पहले मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में सुबह के समय आग लग गई थी। आग बुझाने के लिये कई गाडिय़ा मौके पर पहुंच गयी थी इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी।
दादर स्टूडियो में लगी थी भीषण आग
दादर के फिल्म स्टूडियों में भी पिछले दिनों भीषण आग लग गई थी जिससे स्टूडियों में रखे सामान कंप्यूटर, फर्नीचर और कई दस्तावेज जलकर नष्ट हो गये थे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था जिससे किसी भी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।
डोंबिवली में कैमिकल फैक्ट्री में आग
फरवरी माह में महाराष्ट्र के डोंबिवली इलाके में एक कैमिकल की फैक्ट्री में आग लग गयी थी। इसी दिन इसी घटना से थोड़ा पहले मुंबई के जीएसटी भवन में आग लगने की भी खबर आयी थी। हालांकि दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। इस बिल्डिंग में उस समय सैकड़ों लोग भी फंसे हुए थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
अंधेरी की रोल्टा कंपनी में भीषण आग
फरवरी में मुंबई के अंधेरी में स्थित रोल्टा कंपनी में भयानक अगा लग गयी थी। आग की सूचना मिलते ही आठ दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी थी। हालांकि इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था क्योंकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था।
Coronavirus: महाराष्ट्र में एक और कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि, 42 तक पहुंची मरीजों की संख्या
Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में इस खास निशान से होगी कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान