Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 9509 नए मामले, 260 लोगों की मौत
Coronavirus महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 441228 होे गए हैं जिनमें 276809 रिकवर और 15576 मौतें शामिल हैं।
मुंबई, एएनआइ। Coronavirus: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 9509 नए मामले सामने आए और 260 लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 4,41,228 होे गए हैं, जिनमें 2,76,809 रिकवर और 15,576 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,537 है, जिसमें से 44,204 मामले पुणे के हैं। मुंबई में में कोरोना के 1105 नए मामले सामने आए, 393 रिकवर हुए और 49 मौतें हुईं हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 1,16,451 हो गई है, जिनमें 88,299 रिकवरी, 21,412 सक्रिय मामले और 6,444 लोगों की मौत शामिल है।
महाराष्ट्र में शनिवार को 232 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गये हैं और एक जवान की मौत दर्ज की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्य में अब तक कुल 9449 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें से 7,414 स्वस्थ हो चुके हैं। 1,932 जवान अभी सक्रिय हैं जिनका विभिन्न कोविड 19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 10,320 नए मामले सामने आए और 265 मौत दर्ज की गई। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 4,22,118 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 2,56,158 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं और 1,50,662 मरीज सक्रिय हैं। कुल 14,994 लोगों की इस संक्रमण के कारण जान जा चुकी है।
नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में शुक्रवार को 1100 नए मामले सामने आये और 53 मौतें दर्ज की गयी। मुंबई में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1,14,287 तक पहुंच चुकी है, अब तक 87,074 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं। वहीं, मुंबई के धारावी इलाके में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। इस इलाके में कोरोना के 77 मरीज अभी सक्रिय हैं। यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2556 बताई गई है। राज्य में अब तक 9217 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।