Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में 47 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, 537 हुए संक्रमित
Coronavirus in Maharashtra महाराष्ट्र में 47 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 537 तक पहुंच गयी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को 47 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 28 केस मुंबई, 15 ठाणे, एक अमरावती, दो पुणे और एक पिंपरी चिंचवाड़ का है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 537 तक पहुंच गयी है।
सीआरपीएफ के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव
नवी मुंबई के खारघर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं जिन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि वीरवार को नवी मुंबई आए सीआरपीएफ के 139 जवान और 12 अन्य कर्मचारियों में पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। कोंकण विभागीय आयुक्त के कहने पर एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ के जवानों को अलग अलग विंग को तैयार किया गया है।
धारावी में कोरोना के मामले
मुंबई के धारावी में भी शुक्रवार को तीसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। यहां 35 वर्षीय एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया था। जांच में पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर के पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रख दिया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। डाक्टर के घर को सील कर दिया गया है।
Coronavirus: कोरोना संक्रमण के कारण एनआइटी राउरकेला बंद, फंसे 137 विदेशी विद्यार्थी
वहीं वीरवार का धारावी में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया था। 52 वर्षीय यह शख्स वर्ली में रहता था लेकिन डयूटी के लिए धारावी आता था। इस शख्स के परिवार के सदस्यों समेत 23 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।
WATCH: लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉल के जरिये हुआ निकाह, निभायी गयी रस्में
Watch: साइकिल पर घूम कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करने में जुटी ओडिशा पुलिस