Move to Jagran APP

Mumbai: महिला डॉक्‍टर से छेड़छाड़ के आरोप में 30 वर्षीय वार्ड ब्‍वॉय गिरफ्तार

मुंबई के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्‍टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय वार्ड ब्‍वॉय को गिरफ्तार किया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 12:59 PM (IST)
Mumbai: महिला डॉक्‍टर से छेड़छाड़ के आरोप में 30 वर्षीय वार्ड ब्‍वॉय गिरफ्तार
Mumbai: महिला डॉक्‍टर से छेड़छाड़ के आरोप में 30 वर्षीय वार्ड ब्‍वॉय गिरफ्तार

मुंबई, एएनआइ। मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्‍टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में 30 वर्षीय वार्ड ब्‍वॉय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है, "आरोपी का पहले भी अस्‍पताल के अन्‍य कर्मचारियों के साथ इस तरह की हरकतें करने का रिकार्ड रहा है।" 

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रशिक्षु डॉक्‍टर रात की पाली में काम कर रही थी, उसी समय वार्ड ब्‍वॉय पीछे से आया और महिला डॉक्‍टर को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। घबरायी हुई डॉक्‍टर मदद के लिए चिल्‍लाने लगी। डॉक्‍टर द़वारा अस्‍पताल के वरिष्‍ठ लोगों तक जब इस घटना की जानकारी पहुंची तो उन्‍होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि इस आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं और अस्‍पताल के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं। इस घटना के बाद वार्डब्‍वॉय के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संकट के इस समय डॉक्टर और पुलिस दिन-रात ड्यूटी पर तैनात हैं। ऐसे समय में डॉक्‍टरों के साथ हो रही घटना वाकई शर्मिंदा करने वाली हैं। इस घटना से पहले क्‍वारंटाइन सेंटर में भी एक युवती के साथ उत्‍पीड़न का मामला सामने आया था। इस घटना के संबंध में भी आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

यह घटना 15 जून को मलाड के जनकल्याणगर में न्यू भूमि पार्क के क्‍वारंटाइन सेंट में हुई थी। पीड़ित को कोरोना पॉजिटिव बताए जाने के बाद यहां रखा गया था। यहां उचित देखभाल के बाद युवती का कोरोना टेस्‍ट नेगेटिव आ गया था और उसे रिहा करने के लिए कहा गया था लेकिन उसी दिन आरोपी ने उसे बहकाने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ की उस समय वह क्‍वारंटाइन सेंटर में अपने कमरे में अकेली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.