Coronavirus In Maharashtra: 26 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, 661 संक्रमित; पुणे मेें दो की मौत
Coronavirus in Maharashtra महाराष्ट्र में रविवार को 26 नये मामले आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 661 पर पहुंच गयी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रविवार सुबह 26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद संक्रमिताेें की संख्या बढकर 661 हो गयी है। पुणे के स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार यहां के ससून अस्पताल में 52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गयी है। बता दें कि पुणे में आज रविवार को हुई ये दूसरी मौत है जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या अब चार हो गयी है।
बता दें के शनिवार को राज्य में 47 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी जिसके बाद यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकडा 537 तक पहुंच गया था। जिनमें से 28 केस मुंबई, 15 ठाणे, एक अमरावती, दो पुणे और एक पिंपरी चिंचवाड़ के थे।
CRPF के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव
नवी मुंबई के खारघर में शुक्रवार का सीआरपीएफ के 11 जवानों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। वहीं वीरवार को सीआरपीएफ के 139 जवान और 12 अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया था।
देश में जल्द शुरु होगी विमान सेवा, डीजीसीए ने दी हरी झंडी; बुकिंग शुरु
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार क्लस्टर कंटेनमेंट प्लान के तहत वीरवार को राज्य के 9,25,828 लोगों का सर्वेक्षण किया गया था। ये सर्वेक्षण लोगों के घरों में जाकर किये गये थे जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये थे। बता दें कि वीरवार रात तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 423 थी।
Lockdown Effect: प्रदूषण लॉकडाउन, शहरों ने खुलकर ली सांस; हवा में बढ़ी शुद्धता
Nizamuddin Corona cases: जमातियों के साथ हिमाचल एक्सप्रेस में आए थे दो राज्यों के 62 लोग, 31 की