विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिल वाकोडे की मौत का मामला: पुलिस ने IIT बॉम्बे के 22 प्रर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 AM (IST)

साहिल वाकोडे की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे बॉम्बे आईआईटी के 22 छात्रों को पुलिस ने ...और पढ़ें

साहिल की मौत के मामले में 22 छात्रा हिरासत में।

साहिल की मौत के मामले में 22 छात्रा हिरासत में।

HighLights

  1. पुलिस ने IIT बॉम्बे के 22 छात्रों को हिरासत में लिया।

  2. साहिल वाकोडे की मौत पर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन।

  3. पुलिस पर छात्रों के साथ बल प्रयोग का आरोप।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे आईआईटी के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने रविवार को संस्थान परिसर से 22 छात्रों को हिरासत में ले लिया।

छात्र संगठनों ने बताया कि हिरासत में लिए गए छात्रों में आठ ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर एक ही दिन में दो बार हिरासत में लिया गया।

पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप

प्रदर्शनकारियों और छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर छात्रों के कपड़े फाड़ने, लात मारने और गला दबाने के आरोप भी लगाए।

छात्र संगठनों के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को पवई पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस और आईआईटी बांबे प्रशासन ने हिरासत में लिए गए छात्रों की संख्या और बल प्रयोग के आरोपों के संबंध में अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

न्याय की मांग

छात्र पिछले एक महीने से पवई इलाके में संस्थान के प्रवेश द्वारों के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र 22 वर्षीय साहिल वाकोडे की मौत के मामले में जातिगत भेदभाव और संस्थागत उदासीनता के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।

बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र वाकोडे का शव 18 सितंबर को छात्रावास के उसके कमरे में मिला था। यह दावा किया गया है कि मध्यावधि परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: 'नकल करते पकड़े जाने पर IIT बॉम्बे के छात्र ने मांगी थी माफी', मुंबई पुलिस का खुलासा