विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के चेंबूर में मरी हुई मिलीं 20 बिल्लियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:08 AM (IST)

मुंबई के चेंबूर इलाके में लगभग 20 बिल्लियां मृत और क्षत-विक्षत अवस्था में पाई गई हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुंबई के चेंबूर में 20 बिल्लियां मृत मिलीं।

  2. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

  3. PETA इंडिया ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रांजपोले क्षेत्र में लगभग 20 बिल्लियां मृत और क्षत-विक्षत अवस्था में पाई गई हैं।

घटना के सामने आने के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दूसरी ओर इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

मिले थे और बिल्लियों के शव 

बता दें कि स्थानीय स्तर पर जानवरों की देखभाल करने वाली रूबीना पठान ने सबसे पहले अगस्त के महीने में इस इलाके में कई बिल्लियों के शव बरामद किए थे। इसके बाद यह सिलसिला थमा नहीं, बल्कि 4 सितंबर को 6 और मृत बिल्लियां एक साथ मिलीं।

मृत बिल्लियों के मामले में एक बात कॉमन

इतना ही नहीं मामला तब और गंभीर हो गया जब 5 सितंबर को एक और मृत बिल्ली के साथ-साथ एक बुरी तरह डरा हुआ और घायल बिल्ली का बच्चा भी मिला। इन सभी मामलों में एक बात कॉमन थी, बिल्लियों के शरीर पर बेहद गंभीर चोटों के निशान थे और कईयों को बेरहमी से प्रताड़ित किया गया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना के सामने आने के बाद पशु अधिकार संस्था 'पेटा इंडिया' ने आगे आकर स्थानीय कार्यकर्ता रूबीना पठान की मदद की। उनकी मदद से आरसीएफ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अब इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले शख्स या गिरोह तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है। 

आरोपी की जानकारी देने वाले के लिए 50000 का इनाम

गौरतलब है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए और कड़ा संदेश देते हुए पेट इंडिया ने इनाम की घोषणा की है। घोषणा में पेट इंडिया ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस मामले में सटीक जानकारी देगा। उसे 50000 रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा।