नवी मुंबई: न्हावा शेवा बंदरगाह पर 1000 करोड़ रुपये की 191 किलो ड्रग्स जब्त
नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर अफगानिस्तान से लायी गयी 1000 करोड़ रुपये की 191 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है।
मुंबई, एएनआइ। नवी मुंबई में न्हावा शेवा बंदरगाह पर सोमवार को 1,000 करोड़ रुपये की 191 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है। अफगानिस्तान से लाई गई ड्रग्स एक पाइप में छिपाई गई थीं। अदालत ने इस मामले में हिरासत में लिए दोनों आरोपियों को पुलिस को 14 दिन के रिमांड पर सौंप दिया है। जब्त की गई ड्रग्स की अफगानिस्तान से वाया ईरान तस्करी की जा रही थी। प्लास्टिक की पाइप में इसे छिपा कर लाया जा रहा था। अधिकारियों ने शक होने के बाद इस पर तुरंत कार्रवाई की। बता दें कि इस तरह का ऑपरेटिंग माड्यूल पहले भी सक्रिय रहा है।
इस मामले को लेकर जांच के घेरे में कई कंपनियां आ रही हैं। नशीले पदाथों से होने वाली कमायी का प्रयोग आतंकी गतिविधिेयों में किया जाता है। देश में नशीले पदाथों के मामले में ये अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है। ज्ञात हो कि इससे पहले पंजाब तें 950 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स को आयुर्वेदिक दवा बताते हुए तस्करी की जा रही थी। मामले की जांच पड़ताल अभी जारी है।
गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना कुछ दिन पहले नवी मुंबई के जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह पर हुई थी जब एक कंटेनर में 12 करोड़ की विदेशी ब्रांड की सिगरेट पकड़ी गयी थी। एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर निदेशालय की मुंबई इकाई ने 40 फुट के कंटेनर की जांच के दौरान इसे जब्त किया था। अधिकारी ने बताया कि डीआरएन, एमजेडयू के अधिकारियेां ने जेएनटीमी न्हावा शेवा बंदरगाह पर दुबई से आ रहे माल के साथ इस 40 फुट के कंटेनर को पकड़ा था।