Move to Jagran APP

Coronavirus: नवी मुंबई में 11 सीआरपीएफ जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि

Coronavirus नवी मुंबई के खारघर में 11 सीआरपीएफ जवान कोरोनो पॉजिटिव पाये गये हैं महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है इलाज।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 07:06 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 07:06 AM (IST)
Coronavirus: नवी मुंबई में 11 सीआरपीएफ जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि
Coronavirus: नवी मुंबई में 11 सीआरपीएफ जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि

मुंबई, राज्य ब्यूरो। नवी मुंबई के खारघर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान गुरुवार से शुक्रवार के बीच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नवी मुंबई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। बंदोबस्त के लिए नवी मुंबई आए सीआरपीएफ के 139 जवानों एवं 12 अन्य कर्मचारियों में गुरुवार को पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

loksabha election banner

गुरुवार को उक्त सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया था एवं पांच जवानों का इलाज शुरू कर दिया गया था। आज छह और जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार कोरोना से पीड़ित कुल जवानों की संख्या 11 हो गई है। कोकण विभागीय आयुक्त के निर्देश पर एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ जवानों के लिए दो अलग विंग तैयार की गई हैं।

दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार क्लस्टर कंटेनमेंट प्लान के तहत गुरुवार रात तक राज्य के 9,25,828 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। यह सर्वेक्षण उन इलाकों में घर-घर जाकर किया गया, जहां दो या तीन कोविड-19 के मामले पाए गए। इसके तहत गुरुवार रात तक राज्य में कुल 423 कोरोना रोगी पाए जा चुके हैं। लेकिन अब यदि किसी इलाके में एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाया जाता है, तो उस पूरे इलाके का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुंबई के स्‍लम एरिया धारावी में भी कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या भी बढती जा रही है। शुक्रवार को यहां एक  और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। यहां एक 35 वर्षीय डॉक्‍टर कोरोना सं‍क्रमित पाया गया था इसके बाद से बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) संक्रमित डाक्‍टर के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने में जुट गयी है। धारावी में रहने वाले इस डॉक्‍टर का घर सील कर दिया गया है।  

Nizamuddin Corona cases: एक झूठ ने खतरे में डाल दी 50 लोगों की जिंदगी, लोगों में नाराजगी

WATCH: लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉल के जरिये हुआ निकाह, निभायी गयी रस्‍में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.