विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khargone: आठ कुत्तों की दर्दनाक हत्या, पैर बांधकर पानी में डुबाया; सड़क पर पड़े मिले शव

Published: Sat, 16 Nov 2024 10:08 PM (IST)

Khargone खरगोन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां आठ कुत्तों की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या की ...और पढ़ें

कुत्तों को पैर बांध पानी में डुबाए जाने का संदेह। (AI Generated Image)
कुत्तों को पैर बांध पानी में डुबाए जाने का संदेह। (AI Generated Image)

HighLights

  1. बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिए गए कुत्तों के शव।
  2. कुत्तों के मुंह से निकल रहा था झाग और शरीर से टपक रहा था पानी।

जेएनएन, खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में आठ कुत्तों की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। यहां पर आठ कुत्तों के शव बरामद किए गए हैं, जिनके पैर बांधे गए थे और उनके शरीर से पानी गिर रहा था। हालत देखकर अनुमान लगाया गया है कि पहले उनके पैर बांधे गए होंगे और फिर उन्हें पानी में डुबोकर मार दिया गया होगा।

घटना खरगोन के कसरावद की है, जहां के मोगावां मार्ग पर यह शव मिले हैं। शव बरामद किए जाने के बाद उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया और गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मोगावां मार्ग पर इनके शवों को देखा गया। इसके बाद जानकारी अन्य लोगों को दी गई।

मुंह से निकल रही थी झाग

स्थानीय निवासी राजेंद्र बांगा ने बताया कि कुत्तों के पैरों को रस्सी से बांधा गया था। उनके मुंह से झाग भी निकल रहा था। हालांकि शरीर में चोंट का कोई निशान नहीं देखा गया। मामले की जानकारी नगर परिषद को दी गई, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने आकर कुत्तों के शवों को गड्ढे में दफना दिया।

एसडीओपी मनोहर गवली से जब मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिलती तो हम जांच करते। इसमें हम पशु चिकित्सक के माध्यम से पोस्टमार्टम कराते, जिससे पता चलता कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई है या जहर दिए जाने से या कोई अन्य कारण था। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है।

एसडीएम ने कहा- जानकारी नहीं

वहीं कर्तव्य जीव आश्रय की संचिता रघुवंशी का कहना है कि वह रविवार को कसरावद जाएंगे। वहां जानकारी लेकर शिकायत करेंगे। मामले में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं हैं। वे अधिकारियों से जानकारी लेंगे।