यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP News: जामघाट पर अनियंत्रित कार हाईवे से उतर नाले में गिरकर पलटी, लोगों की सूझबूझ से बाल-बाल बचे छह यात्री
जिले के मंडलेश्वर क्षेत्र के जामघाट मार्ग पर एक पुलिया से अनियंत्रित होकर कार 10 फीट नीचे गिर गई। गनीमत ...और पढ़ें

HighLights
- जामघाट मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार 5 फीट नीचे गिरी
- सभी को सुरक्षित निकालकर किया गया इंदौर रवाना
जागरण डेस्क, खरगोन। जिले के मंडलेश्वर क्षेत्र के जामघाट मार्ग पर एक पुलिया से अनियंत्रित होकर कार बहते नाले में गिर गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बडा हादसा टल गया। कार में इंदौर निवासी बच्चों सहित छह लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को सुरक्षित निकाला है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को शाम करीब 6.30 बजे मंडलेश्वर - महू जामघाट मार्ग पर ग्राम जूनापानी के नीचे वाले घाट पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। पुलिया के नीचे करीब पांच फीट वर्षा का पानी नाले में बहने से बड़ा हादसा टल गया।
सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया
सभी को सुरक्षित निकालकर दूसरी कार बुलाकर इंदौर रवाना किया गया। इसमें 24 वर्षीय प्रेम पुत्र रमेश, 35 वर्षीय आयुष रमेशचंद्र, 26 वर्षीय सिमरन करन, 24 वर्षीय यश पुत्र सोहन सहित दो बच्चे घायल हुए हैं। सभी एयरपोर्ट रोड इंदौर के निवासी है। जामघाट मार्ग पर जूनापानी के पास घटना के दौरान हडकंप मच गया था, लेकिन लोगों की सूझबूझ और दिन का समय होने से कार से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उल्लेखनीय है कि यहां वर्षा के दौरान ज्यादा दुर्घटनाएं होती है।
