Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khandwa News: गणगौर माता की पूजा से पहले गांव में पसरा मातम, कुएं में उतरे 8 लोगों की जहरीली गैस से मौत

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 06:52 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र में गणगौर विसर्जन के दौरान कुएं की सफाई करने उतरे लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया वहीं पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। बताया गया कि एक व्यक्ति को बचाने एक-एक कर लोग उतरे लेकिन जहरीली गैस से सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

    Hero Image
    खंडवा में गणगौर विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत। (जागरण)

    जेएनएन, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गुरुवार शाम एक दुखद घटना घटी, जहां गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे 8 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के चौक में स्थित कुएं में दलदल और कचरा होने से जहरीली गैस के चलते लोगों की मौत हुई है। कुएं में पहले सफाई के लिए एक व्यक्ति उतरा, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसे बचाने के लिए एक-एक कर कई लोग कुएं में उतरे। लेकिन सभी की जहरीली गैस से मौत हो गई। इसके बाद किसी ने कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं की।

    गांव में पसरा है मातम

    सूचना मिलते ही एसपी मनोज राय, एसडीएम बजरंग बहादूर सिंह और छैगांवमाखन पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। खंडवा से होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौक पर पहुंंच कर कुएं में उतरने का प्रयास कर रही है। कुएं में गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी डाला जा रहा हैं। मौके पर क्रेन, एंबुलेंस सहित प्रशासन की पूरी टीम मोर्चा संभाल चुकी है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना गुरुवार दोपहर करीब चार बजे की है। को जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए ये लोग कुएं की सफाई करने उतरे उतरे थे। कुएं में बड़ी मात्रा में गाद जमी हुई है। इसी गाद के नीचे सभी के दबे होने की आशंका है।