विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Shivraj in Jhabua: झाबुआ के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सीएम शिवराज, इंजीनियरिंग कालेज का करेंगे लोकार्पण

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 26 Aug 2023 03:53 PM (IST)

CM Shivraj in Jhabua भाजपा मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों में काफी पहले से जुट गई है। समय से काफी ...और पढ़ें

CM Shivraj in Jhabua : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
CM Shivraj in Jhabua : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

झाबुआ, जेएनएन। CM Shivraj in Jhabua मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्य के झाबुआ में पहुंचे हैं। सीएम यहां विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के साथ नवनिर्मित डा. एपीजे अब्दुल कलाम यूआईटी इंजीनियरिंग कालेज का भी लोकार्पण करेंगे।

तेजी से चुनाव तैयारी में जुटी भाजपा

भाजपा मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों में काफी पहले से जुट गई है। समय से काफी पहले ही भाजपा की केंद्रीय समिति ने झाबुआ विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दिया है। अब आज विधानसभा सम्मेलन आयोजित करते हुए सीधे मैदान में उतरने के तैयारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी वजह से सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। हालांकि इस सम्मेलन को डेमेज कंट्रोल करते हुए आंतरिक विरोधियों को संदेश देने की भी रणनीति माना जा रहा है।

विपक्षी दलों पर बोला हमला

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए क्षेत्र में चुनावी हलचल को बढ़ाने का भी निश्चित तौर पर यह एक बड़ा प्रयास है। प्रत्याशी घोषित होने के महज 8 दिन बाद विधानसभा सम्मेलन आयोजित करने का राजनीतिक अर्थ यह निकाला जा रहा है। झाबुआ उस समय से चर्चाओं में आ गया। जब भाजपा ने सबसे पहले घोषित हुई 39 प्रत्याशियों की सूची में झाबुआ सीट को भी शामिल कर लिया। इससे यह भी साफ हो गया कि झाबुआ को भाजपा ने रेड झोन में लिया है। यहां ज्यादा मेहनत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग

17 अगस्त को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया। फिर यहां की राजनीतिक स्थितियों पर नजर रखी। 8 दिन बीतने के बाद अब सीधे विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से मैदान में उतरने की भाजपा ने तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ने पहले उत्कृष्ट खेल मैंदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। वे दोपहर में उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैंदान पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।