सतना : मंदिर परिसर में बेशर्मी, मूर्ति के पीछे अश्लील हरकत करता दिखा प्रेमी जोड़ा, Video वायरल, पुजारी ने दर्ज कराई FIR
सतना के रामवन मंदिर परिसर में एक युवक-युवती द्वारा अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में भारी आक्रोश ...और पढ़ें

मंदिर परिसर में प्रेमी जोड़े ने की अश्लील हरकत (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सतना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और आस्था के केंद्र रामवन मंदिर परिसर में कथित रूप से एक अज्ञात युवक-युवती द्वारा की गई अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। वीडियो सामने आने के बाद धर्म संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक स्थल की पवित्रता से खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें एक युवक और युवती मंदिर प्रांगण तथा भगवान की मूर्ति के पीछे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही मामला सार्वजनिक हुआ और प्रशासन के संज्ञान में आया।
पुजारी ने दर्ज कराई शिकायत
घटना को लेकर रामवन मंदिर के पुजारी अंश शर्मा (19), निवासी धनखेर, वर्तमान पता रामवन मंदिर परिसर, ने रामपुर बाघेलान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जोड़े के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहचान के प्रयास, वीडियो की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक-युवती की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
धार्मिक संगठनों ने उठाए सवाल
घटना के बाद श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज और धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन से ऐसी कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई है, जिससे भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने का साहस न कर सके।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
इस पूरे मामले के बाद रामवन मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और संगठनों ने प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
