सतना की तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; बिल्डिंग में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित निकाला
सतना के कामता टोला में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ...और पढ़ें
HighLights
सतना के कामता टोला में तीन मंजिला मकान में आग लगी।
दमकल टीम ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, गैस सिलेंडर भी हटाया।
आसपास के मकान खाली कराए गए, कोई जनहानि नहीं हुई।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सतना शहर के कामता टोला में शुक्रवार दोपहर एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीएम राहुल सिलाड़िया तथा नगर निगम की फायर टीम भी मौके पर पहुंची। मकान की तीसरी मंजिल पर कुछ बच्चों के फंसे होने की सूचना पर लिफ्टर की मदद ली गई, जबकि दमकलकर्मियों ने भी ऊपर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।
बचाव अभियान के दौरान एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद दूसरे बच्चे को भी रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान मकान की दीवार में दरार आने के कारण आसपास मौजूद लोगों को तत्काल हटाया गया। लगातार उद्घोषणा कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की अपील की गई तथा आसपास के मकानों को भी खाली कराया गया।
दमकलकर्मियों ने मकान से गैस सिलिंडर भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है...
