विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी, रामघाट की आठ सीढ़ियां जलमग्न; प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

Published: Fri, 10 Jul 2026 04:41 PM (IST)

सतना में लगातार बारिश के कारण चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर चार फीट बढ़ गया है, जिससे प्रसिद्ध रामघाट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सतना जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब धर्मनगरी चित्रकूट में भी नजर आने लगा है। आस्था की प्रतीक मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर शुक्रवार को करीब चार फीट बढ़ गया, जिससे प्रसिद्ध रामघाट की आठ सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गईं। नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है।

घाट पर सुरक्षाकर्मी तैनात

जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच रामघाट पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नदी के गहरे हिस्से से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही घाट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

mandakini R 257

मंदाकिनी का प्रवाह तेज

लगातार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का प्रवाह तेज हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बच्चों को अकेले घाट पर न भेजने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।

mandakini R 258

फिलहाल रामघाट पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शन और स्नान के दौरान पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- बालाघाट के खिड़कीघाट में डीजल टैंकर पलटा, मुफ्त का ईंधन भरने कुप्पी-बाल्टी लेकर उमड़े ग्रामीण; पुलिस ने खदेड़ा