जबलपुर में दो साल की बच्ची से यौन शोषण, हैवानियत के बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने रेत में जिंदा दफनाया
मध्य प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने दमोह के जबेरा से 28 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है।

HighLights
पुलिस ने दमोह के जबेरा से 28 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है।
आशीष पटेल नाम के शख्स ने दो साल की बच्ची के साथ रेप किया।
मेडिकल जांच में मासूम बच्ची के साथ यौन अपराध की पुष्टि हो गई है।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने दमोह के जबेरा से 28 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। इस पर दो साल की मासूम से रेप का आरोप है। दुष्कर्म के बाद जब बच्ची रोने लगी तब बदमाश ने उसे रेत में दबा दिया और भाग निकला।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जबेरा से गिरफ्तार शख्स 28 साल का हिस्ट्रीशीटर है। आशीष पटेल नाम के इस शख्स ने दो साल की बच्ची का पहले एक निर्माण स्थल से अपहरण कर पास के सुनसान निर्माणाधीन इमारत में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग निकला।
बच्ची का अस्पताल में चल रहा इलाज
बच्ची अपने माता-पिता से साथ निर्माण स्थल में ही सो रही थी। रात को आंख खुलने पर परिजनों ने बच्ची को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू हुई तब जाकर मामला खुला। बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर
ये घटना नौ-10 अक्टूबर के बीच की है। गिरफ्तार शख्स पर पहले से 11 मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, चोरी, घर के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देना, आर्म्स एक्ट सहित अन्य केस दर्ज हैं। अब पुलिस उसके पुराने सारे मामले निकाल कर जांच में जुट गई है।
पॉक्सो एक्ट का मामला जोड़ा
इधर, मेडिकल जांच में मासूम बच्ची के साथ यौन अपराध की पुष्टि हो गई है। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा रहा है।
रेत में दबा कर भागा
रेप के बाद बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे रेत में दबा दिया। पटेल बच्ची को मृत समझ कर वहां से भाग निकला। हालांकि समय पर बच्ची के माता पिता ने उसे ढूंढ़ लिया और अस्पताल में भर्ती करवाया जिससे उसकी जान बच गई।
