डांडिया की धुन पर थिरके कदम
जबलपुर। विहान पुर्नवास केंद्र में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष छात्र-छात्राओं ने मां भगवती की आराधना अपने भावों से व्यक्त की। विभिन्न धुनों पर गरबा करते हुए छात्र- छात्राओं ने आनंद का अनुभव किया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ परिधान में वेदांत पौराणिक, आर्यन साहू, सेजल अग्रवाल, अंजलि साहू, रुचि दुबे, विनीता पगारे, अनीता चौबे रहीं, वहीं सर्वश्रेष्ठ नृत्य में भक्ति राय, आशी पाण्डे, दिव्या राव, सृष्टि श्रीवास्तव, शिखा सिंह, रुपाली जैन ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में सामर्थया मेघानी, कीर्ति पटेल, आर्ची वागदे, जनय तिवारी, नंदिनी रैकवार, पीहू सालवार, वर्षा जैन, रमा सालवार रहीं। वहीं सुनीता फ्रांसिस, प्रज्ञा तिवारी, प्रियंका काले को पुरस्कृत किया। इस गरबा की सूत्रधार समी श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, त्यौहार से परिचित कराना रहा। प्रतियोगिता में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर