प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी
जबलपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया एवं अजय सिंह राहुल का सतना से महानगरी एक्सप्रेस से जबलपुर आगमन हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी, भूरिया एवं राहुल सिंह जबलपुर में रुक गये, वहीं दिग्विजय सिंह नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गये। सभी नेताओं का कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान सर्किट हाउस में अनौपचारिक चर्चा के दौरान अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने कांग्रेस एकजुट होकर आगामी विस चुनाव में प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
सिंह ने कहा कि प्रदेश चाराें तरफ से अराजकता में जकड़ा है ओर जनता इस भ्रष्ट राज से मुक्ति चाहती है। सिंह ने दावा किया कि आगामी विस चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। वहीं, केंद्र में यूपीए सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। उन्होंने टीम अन्ना के बारे में कहा कि केजरीवाल और किरण बेदी के बीच मतभेद गहरा गये हैं और वे आमने-सामने नजर आएंगे।
भूरिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर शिकवा-शिकायत भूलकर मिशन 2013 में की तैयारी में जुट गये हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर