विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उज्जैन में नाबालिग किशोरी को मिलने के बहाने बुलाकर 5 छात्रों ने किया गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM (IST)

उज्जैन में एक 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने बुलाकर पांच नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो ...और पढ़ें

उज्जैन में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)

उज्जैन में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. उज्जैन में 16 वर्षीय छात्रा से पांच नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।

  2. पुलिस ने दो अपचारियों को हिरासत में लिया, तीन अन्य की तलाश जारी।

  3. अपहरण की एफआईआर में पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप की धाराएं जोड़ी गईं।

डिजिटल डेस्क, उज्जैन । 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने बुलाकर पांच नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर दो अपचारियों को हिरासत में लिया है, तीन की तलाश है। उज्जैन में यह वारदात 26 सितंबर को अंजाम दी गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके सीनियर छात्र ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकाकर अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके चार साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

अगले दिन छात्रा घर पहुंची तब तक स्वजन ने चिमनगंज थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। डर के कारण छात्रा ने भी स्वजन को अपहरण की बात ही बताई।

वह लगातार सहमी और गुमसुम रही। हालत देखकर स्वजन ने उससे प्यार से पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई।

पीड़िता के बयान महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दर्ज किए गए। चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद अपहरण की एफआइआर में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

जांच अधिकारी प्रीति चौहान के अनुसार, पुलिस ने दबिश देकर दो अपचारियों को हिरासत में लिया है। मामले में शामिल तीन अन्य अपचारियों की तलाश जारी है। हालांकि, वे भी नाबालिग बताए जा रहे हैं, लेकिन गिरफ्तारी के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।