विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP के महेश्वर में कुएं में डूबीं दो मासूम बहनें, एक को बचाने के प्रयास में दूसरी ने भी गंवाई जान

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:04 PM (IST)

खरगोन जिले के महेश्वर में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बहनें कुएं में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो ...और पढ़ें

मृतका सलोनी व अन्नपूर्णा दांगी के जीवित अवस्था के फोटो।

मृतका सलोनी व अन्नपूर्णा दांगी के जीवित अवस्था के फोटो।

HighLights

  1. दोनों बच्चियां खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गई थीं।

  2. कुएं के पास बच्चियों के कपड़े देख हुआ अनहोनी का शक।

  3. घटना के समय बच्चियों के पिता खेत पर मजदूरी को गए थे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। खरगोन जिले के महेश्वर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बहनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना भूरीबेड़ी सेल क्षेत्र की बताई जा रही है। मृत बच्चियों की पहचान सलोनी दांगी (7) और अन्नपूर्णा दांगी (4) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

मां के साथ अक्सर जाती थीं कुएं पर

परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चियां अक्सर अपनी मां के साथ कुएं पर जाती थीं। बुधवार को मां घर के काम में व्यस्त थीं, जबकि पिता अनिल दांगी खेत में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान दोनों बहनें अकेले ही कुएं की तरफ चली गईं। बताया गया कि कुएं में पानी ऊपर तक भरा हुआ था।

कुएं के पास पहुंचने के बाद दोनों बच्चियों ने अपने कपड़े उतारकर किनारे रख दिए। माना जा रहा है कि पानी खींचने के दौरान पहले एक बच्ची अचानक कुएं में गिर गई। उसे डूबता देखकर दूसरी बहन ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी में डूब गईं।

कपड़े मिले तो पिता को हुआ अनहोनी का शक

कुछ देर तक दोनों बच्चियां दिखाई नहीं दीं तो पिता अनिल दांगी उन्हें तलाशते हुए कुएं के पास पहुंचे। वहां दोनों बच्चियों के कपड़े पड़े मिले, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और कुएं में तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा

तलाशी के दौरान दोनों बच्चियां कुएं के भीतर मिलीं। बच्चियों के काका शिवराम दांगी ने उन्हें बाहर निकाला। परिजन दोनों को तत्काल बाहर लेकर आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एक साथ दो मासूम बहनों की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।