विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन, महाकाल की शरण में पूरी की अंतिम यात्रा

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:38 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज महाकुंभ में लिखी थी वसीयत, शरीर जहां पूरा हो वहीं अंतिम संस्कार की जताई थी इच्छा। महाकाल की शरण में बिताया अंतिम समय।

News Article Hero Image

HighLights

  1. संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन।

  2. 75 वर्ष की आयु में आराधना कार्यालय में ली अंतिम सांस।

  3. महाकाल की शरण में रहने की थी अंतिम इच्छा।

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का मंगलवार को उज्जैन के आराधना कार्यालय में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और अंतिम समय भगवान महाकाल की शरण में रहना चाहते थे। पिछले वर्ष प्रयागराज महाकुंभ के दौरान उन्होंने अपना शैया दान कर दिया था। उसी समय वसीयत भी लिखी थी, जिसमें इच्छा जताई थी कि शरीर जहां पूरा हो, वहीं अंतिम संस्कार किया जाए।

संघ कार्य में समर्पित रहा पूरा जीवन

संघ के कार्य में जीवन समर्पित करने वाले विनोद कुमार अखिल भारतीय कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य थे। इससे पहले वह मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख सहित विभिन्न दायित्व संभाल चुके थे। चाचा वीरेंद्र कुमार के अनुसार, विनोद लंबे समय से बीमार थे। उज्जैन में रहते हुए उनकी दिनचर्या तड़के चार बजे महाकाल दर्शन और नामजप से शुरू होती थी। बुधवार सुबह चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत- यही भारतीय मिट्टी और संस्कृति की ताकत है

बागपत में जन्म, मेरठ में बीता बचपन

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बामनौली गांव में काशीराम और शकुंतला देवी के परिवार में जन्मे विनोद कुमार का बचपन मेरठ के इंद्रा नगर में बीता। परिवार में उन्हें स्नेह से ‘गांधी’ कहा जाता था। मोदीनगर से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने स्नातकोत्तर किया और स्वयं को संघ कार्य के लिए समर्पित कर दिया। प्रचारक के रूप में उत्तराखंड के हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया।