विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुखद: इंदौर में होली की ड्यूटी करते समय टीआई संजय पाठक की हार्ट अटैक से मौत, सीएम ने जताया दुख

Published: Sat, 15 Mar 2025 01:59 AM (IST)Updated: Sat, 15 Mar 2025 02:00 AM (IST)

इंदौर के बेटमा में होली के दिन टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे होली की ...और पढ़ें

टीआई संजय पाठक इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी पर थे तैनात (फोटो- एक्स)
टीआई संजय पाठक इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी पर थे तैनात (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. टीआई संजय पाठक इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी पर थे तैनात
  2. मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने पोस्‍ट करके दी श्रद्धांजलि

 जेएनएन, इंदौर। इंदौर के बेटमा में होली के दिन टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे होली की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन उन्‍हें बचाया ना जा सका। वे इंदौर रेंज आईजी कार्यालय में पदस्‍थ थे।

इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी पर थे तैनात

होली के दिन वे इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके यह जानकारी दी और अपनी ओर से श्रद्धांजलि भी प्रकट की।

मुख्‍यमंत्री ने पोस्‍ट करके दी श्रद्धांजलि

सीएम ने लिखा कि, इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ मध्य प्रदेश पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है।

आगे सीएम ने लिखा कि परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!