विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के 30 MSME उद्यमी बेंगलुरु रवाना, गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो 2026 में होंगे शामिल

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:22 PM (IST)

मध्य प्रदेश के 30 एमएसएमई उद्यमी गारमेंट और टेक्सटाइल क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों को सीखने के लिए बेंगलुरु रवाना हुए।

बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा उद्यमियों का दल।

बेंगलुरु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा उद्यमियों का दल।

HighLights

  1. मध्यप्रदेश के 30 एमएसएमई उद्यमी बेंगलुरु में गारमेंट तकनीक सीखने गए।

  2. उद्यमी गायत्री विहार में जीटीई-2026 एक्सपो में शामिल होंगे।

  3. आधुनिक मशीनरी, उत्पादन प्रक्रियाओं और तकनीकी नवाचारों को समझेंगे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्यप्रदेश के एमएसएमई उद्यमियों को गारमेंट और टेक्सटाइल क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रदेश के 30 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस (आरएएमपी) योजना के तहत आयोजित इस एक्सपोजर विजिट में उद्यमी 21 सितंबर तक गायत्री विहार, पैलेस ग्राउंड्स में होने वाले गारमेंट टेक्नोलाजी एक्सपो (जीटीई)-2026 में शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के एमएसएमई उद्यमी शामिल हैं। इनमें इंदौर से 15, भोपाल से पांच, धार से दो, सिवनी से दो और देवास से दो उद्यमी हैं। वहीं हरदा, नर्मदापुरम, खरगोन और ग्वालियर से एक-एक उद्यमी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

बेंगलुरु एक्सपो में उद्यमियों को गारमेंट एवं टेक्सटाइल उद्योग में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक मशीनरी, अत्याधुनिक उपकरणों और नई उत्पादन प्रक्रियाओं को समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही वे तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने की नई तकनीकों की जानकारी भी हासिल करेंगे।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उद्यमियों को संबोधित किया।