विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: मुरैना में 9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, खेत में दिया आरोपी ने घटना को अंजाम; ICU में बच्ची

Published: Tue, 24 Sep 2024 03:05 PM (IST)

मध्यप्रदेश के मुरैना से 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने इस ...और पढ़ें

मुरैना में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
मुरैना में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

HighLights

  1. दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
  2. बकरियों को चराने खेत में गई थी लड़की

पीटीआई, मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना से 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में बताया कि दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम की घटना के बाद, लड़की को नगरा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत स्थित गांव के बाहर एक कृषि क्षेत्र में बेहोश पड़ा पाया गया, जहां वह अपने परिवार की बकरियों को चराने गई थी।

मुरैना पुलिस ने इस मामले में एक विज्ञप्ति पेश की है और बताया जा रहा है बच्ची को जिला अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि FIR दर्ज करने के बाद, पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया और 28 साल के आरोपी को मंगलवार सुबह पांच बजे गिरफ्तार कर लिया।

खेत में बेहोश मिली पीड़िता

पीड़िता को खेत में बेहोश जाने के बाद, उसके परिवार के सदस्य उसे पोरसा के एक सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

POCSO अधिनियनम तहत के दर्ज किया मामला

वहीं घटना की जानकारी सोमवार शाम 6 बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस और प्रशासन लगातार उसके परिवार के संपर्क में है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार, कई एजेंसियां जांच में जुटीं