कार्यकर्ताओं से मिलीं लोकसभा स्पीकर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी घोषित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिर दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी जीएसीसी ग्राउंड पहुंचीं।
इंदौर, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ खत्म हो गया। अधिवेशन के आखिर दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी जीएसीसी ग्राउंड पहुंचीं। उन्होंने बंद कमरे में आधा घंटे तक बैठक की।
सुबह 11.30 बजे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अधिवेशन स्थल का जायजा लिया। राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार समेत अलग--अलग राज्यों से आए विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। दोपहर 1.30 बजे समापन समारोह में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। आखिरी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अम्बेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर ने बताया कि नई शिक्षा नीति, शिक्षा का भारतीयकरण और शिक्षा की चुनौतियों जैसे कई मुद्दों पर पदाधिकारियों ने मंथन किया। इन सुझावों को नई शिक्षा नीति में शामिल करने की मांग की जाएगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2016-17
-डॉ. नागेश ठाकुर [राष्ट्रीय अध्यक्ष]
-डॉ. विनय बिदरे [राष्ट्रीय महामंत्री]
-सुनील अम्बेकर [राष्ट्रीय संगठन मंत्री]
-गीतेश सामंत [राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ]
-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : डॉ. एस सुबय्या, डॉ. प्रशांत राऊत, डॉ. धर्मेंद्र साही, डॉ. छगन पटेल, डॉ. उमा श्रीवास्तव
-राष्ट्रीय मंत्री : किशोर बर्मन, आलोक पांडे, संजय खुशराम, मोनिका चौधरी, रोहिन राय, सीमांत दास, ओ. निधिश
-राष्ट्रीय संगठन मंत्री : केएन रघुनंदन, जी लक्ष्मण, श्रीनिवास
-चेतस सुख़िडया [ केंद्रीय सचिवालय सचिव ]
-राहुल शर्मा [ केंद्रीय कार्यालय मंत्री ] ।