झाबुआ में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही परिवार के थे दोनों; गांव में फैली सनसनी
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
झाबुआ के खेड़ा गांव में युवक-युवती के शव पेड़ पर मिले।
मृतक आशा और अजय एक ही परिवार के सदस्य थे।
पुलिस ने जांच शुरू की, मौत का कारण फिलहाल अज्ञात।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रदेश के झाबुआ जिले में युवक और युवती के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव की है। दोनों मृतक रिश्ते में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
खेड़ा गांव के नाहरखोदरा फलिया में मिली लाशें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 18 वर्षीय आशा पुत्री छितू भूरिया और 19 वर्षीय अजय पुत्र मन्नू भूरिया के रूप में हुई है। दोनों खेड़ा गांव के नाहरखोदरा फलिया के निवासी थे।
एक ही परिवार के युवक-युवती के शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर कल्याणपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें- पीथमपुर में स्कूल से लौट रहे दो भाइयों और मौसेरी बहन को ट्राले ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में दोनों की मौत हुई। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
कल्याणपुरा थाना प्रभारी एडमिरल तोमर के मुताबिक, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए झाबुआ सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
