विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर-बुधनी रेल लाइन में बड़ी छलांग : सुरंग निर्माण में तेज़ी, 68 किमी कम होगी जबलपुर से दूरी

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:26 PM (IST)

इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना में सुरंग निर्माण तेजी से जारी है। मुख्य सुरंग (सुरंग-2) में 500 मीटर और सुरंग-1 ...और पढ़ें

सुरंग खोदाई का काम तेजी से चल रहा है (AI Generated Image)

सुरंग खोदाई का काम तेजी से चल रहा है (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना में निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। रेल विकास निगम, भोपाल ने सुरंग निर्माण में अहम उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्य सुरंग (सुरंग-2) में 500 मीटर और सुरंग-1 में 100 मीटर तक भूमिगत खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

यह प्रगति परियोजना के तेजी से आगे बढ़ने का संकेत है, जिसका उद्देश्य इंदौर और जबलपुर के बीच रेल संपर्क को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाना है। इस रेल लाइन के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 68 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

यात्री, माल परिवहन में मिलेगी मदद

सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि माल परिवहन के लिहाज से भी यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश में व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नया बल मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच तैयार हो रही इस परियोजना में दो सुरंगों के साथ-साथ तीन वायडक्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। पूरी होने पर यह रेल लाइन मध्य और पश्चिम भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली एक अहम कड़ी बनेगी।

सुरंगों की यह स्थिति

प्रमुख रूप से सुरंग-दो : 8,640 मीटर (मध्य भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग)।
सुरंग-एक : 1,156 मीटर।
सुरंग-दो : कुल 500 मीटर भूमिगत सुरंग की खोदाई पूरी हुई। पोर्टल-1 से 265 मीटर एवं पोर्टल-2 से 235 मीटर शामिल हैं।
सुरंग-एक : कुल 108 मीटर भूमिगत सुरंग की खुदाई पूरी हुई। पोर्टल-1 से 56 मीटर एवं पोर्टल-2 से 52 मीटर शामिल हैं।

सुरंग दो की लंबाई तीन किमी से ज्यादा

उल्लेखनीय है कि सुरंग-दो की लंबाई तीन किमी से ज्यादा होने के कारण रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सुरंग के समानांतर 8.64 किमी लंबी एस्केप सुरंग (ईटी) का भी निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पीथमपुर में धमाकों से दहला इलाका: रामकी एनवायरो कंपनी में तीन ब्लास्ट, भूकंप जैसे झटकों से सहमे लोग

सुरंग निर्माण कार्य आधुनिक तकनीकों जैसे ऑस्ट्रिया की नई सुरंग निर्माण विधि (एनएटीएम), उन्नत मशीनरी एवं कड़े सुरक्षा मानकों के साथ किया जा रहा है। परियोजना के विभिन्न घटकों पर कार्य समानांतर रूप से प्रगति पर है।