विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर पटाखा यूनिट विस्फोट में घायल एक श्रमिक की मौत, दो की हालात गंभीर; फैक्ट्री का संचालक फरार

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 17 Apr 2024 03:01 PM (IST)

Indore News मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में घायल हुए तीन मजदूरों ...और पढ़ें

इंदौर पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में एक की मौत (प्रतिकात्मक फोटो)
इंदौर पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में एक की मौत (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बीते मंगलवार को इदौर में हुआ था हादसा
  2. एक पटाखा कारखाना में हुआ था भयंकर विस्फोट
  3. बुरी तरह झुलसे तीन मजदूरों में से एक की मौत

पीटीआई, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे तीन मजदूरों में शामिल 20 वर्षीय एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई, जबकि इस इकाई का संचालक घटना के बाद फरार हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चोइथराम अस्पताल के उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल रोहित परमानंद (20) इस घटना के बाद से सदमे में था और उसे जीवन रक्षक तंत्र पर रखा गया था। भट्ट ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद रोहित की जान नहीं बचाई जा सकी।

दो अन्य मजदूरों की हालत स्थिर

उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट में बुरी तरह झुलसे दो अन्य मजदूरों-अर्जुन राठौर (27) और उमेश चौहान (29) की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट के कारण दम तोड़ने वाले मजदूर रोहित के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद से संचालक फरार

अमित भट्ट ने आगे बताया कि पटाखा कारखाने के संचालक मोहम्मद शाकिर खान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 308 (आपराधिक मानव वध का प्रयास) के तहत महू थाने में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद से खान फरार है और पुलिस के अलग-अलग दल उसकी तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में पति के अवैध संबंध के कारण पत्नी ने की खुदखुशी, हाथ पर मराठी में लिखा सुसाइड नोट; प्रेमिका संग सास-ससुर पर केस दर्ज