इंदौर में पोती ने क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ प्रहार कर की दादा की हत्या, बोली- गलत नजर रखते थे
इंदौर में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने 75 वर्षीय दादा की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
इंदौर में पोती ने 75 वर्षीय दादा की हत्या की।
क्रिकेट बैट से प्रहार, सिर में गंभीर चोट से मौत।
छात्रा ने दादा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एरोड्रम थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अपने 75 वर्षीय दादा के सिर पर क्रिकेट बैट से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस पूछताछ में छात्रा ने अपने दादा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दादा लंबे समय से उस पर गलत नजर रखते थे और कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते थे। छात्रा के मुताबिक, बदनामी के डर से उसने पहले किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। हालांकि, पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किन परिस्थितियों में हुआ।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस परिजनों के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...
