Move to Jagran APP

Indore : पूर्व मंत्री रंजना बघेल के बेटे यशवर्धन सिंह के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्द भी कहे;3 के खि‍लाफ केस दर्ज

लसूड़िया थाना पुलिस ने मामले में सौभित सोनी और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यशवर्धन का आरोप है क‍ि आरोपियों ने मारपीट के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। पुल‍िस आरोप‍ियों की तलाश में जुटी है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaPublished: Sat, 22 Apr 2023 01:50 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2023 01:50 AM (IST)
Indore : पूर्व मंत्री रंजना बघेल के बेटे यशवर्धन सिंह के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्द भी कहे;3 के खि‍लाफ केस दर्ज
पुल‍िस ने मामले में तीन लोगों के खि‍लाफ केस दर्ज क‍िया है।

इंदौर, ऑनलाइन डेस्‍क। पूर्व मंत्री रंजना बघेल के बेटे यशवर्धन सिंह के साथ इंदौर में मारपीट की घटना सामने आई है। लसूड़िया थाना पुलिस ने मामले में सौभित सोनी और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यशवर्धन का आरोप है क‍ि आरोपियों ने मारपीट के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। पुल‍िस आरोप‍ियों की तलाश में जुटी है।

loksabha election banner

परीक्षी देकर लौट रहा था यशवर्धन सिंह

टीआइ संतोष दूधी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया क‍ि यशवर्धन पुत्र हुकुम सिंह किराड़े प्रेस्टीज कॉलेज में परीक्षा देने आया था। वह स्कीम-140 स्थित आनंदवन में रहता है। शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे परीक्षा देकर कार से एबी रोड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रांसफार्मर जिम के पास पहुंचा, कार (एमपी 09 डब्ल्यूएम 9134) से आरोपित सौभित सोनी आया और टक्कर मार कर कार रोक दी।

जातिसूचक शब्दों का भी क‍िया प्रयोग

दूधी के मुताब‍िक, सौभित सोनी के साथ दो अन्‍य लोग भी थे। उन्‍होंने यशवर्धन को कार से न‍िकालकर उसके साथ मारपीट की। यशवर्धन का आरोप है कि आरोपियों ने डंडे निकाले और गाड़ी के दोनों तरफ के कांच फोड़ डाले। इस दौरान उन्‍होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। यशवर्धन के साथी अक्षत रघुवंशी और अंश सराफ के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.