विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश के देपालपुर स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर गिरी गाज, 4 कर्मचारियों को नोटिस और वेतन कटौती

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:40 PM (IST)

देपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान चार स्वास्थ्यकर्मियों को अपेक्षित प्रगति न मिलने पर ...और पढ़ें

देपालपुर स्वास्थ्य केंद्र के 4 कर्मचारियों को नोटिस।

देपालपुर स्वास्थ्य केंद्र के 4 कर्मचारियों को नोटिस।

HighLights

  1. देपालपुर स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।

  2. चार स्वास्थ्यकर्मियों को अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नोटिस जारी।

  3. लापरवाही के चलते तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में शुक्रवार को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर चार स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी सहित जिला स्वास्थ्य अधिकारी, टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने अनमोल पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान व प्रबंधन, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, नेत्र स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण और रोग निगरानी कार्यक्रम की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। सीएमएचओ ने अनमोल सहित सभी आनलाइन माध्यमों पर जानकारी समय पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

यह मिली लापरवाही

समीक्षा में सीएचओ रंगवासा हिमांशु पटेल, एएनएम दीपिका वर्मा, सीएचओ मेंडकवास भारती चौधरी और एएनएम भावना बेंद्रे की प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं मिली। इस पर सीएमएचओ ने चारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।