Move to Jagran APP

सिपाही ने सास-ससुर को गोली मार खुद को किया शूट

By Edited By: Published: Tue, 10 Jun 2014 01:39 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jun 2014 01:39 AM (IST)
सिपाही ने सास-ससुर को गोली मार खुद को किया शूट

इंदौर [नप्र]। पंढरीनाथ थाने में पदस्थ एक सिपाही ने सोमवार सुबह खूनी खेल खेला। प्रभात गश्त को अधूरा छोड़कर वह ससुराल पहुंचा और अखबार पढ़ रहे ससुर को गोली मार दी, फिर सास पर फायर किया। इसके बाद खुद के सीने पर बंदूक रख ट्रिगर दबा दिया। उसके शरीर को चीरती हुई निकली गोली से घर के बाहर पानी भर रहा युवक भी घायल हो गया। इधर उपचार के दौरान सास की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी एक दिन पहले खुद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज होने से नाराज था। आरोपी मूलत: खरगोन जिले के ग्राम रायबिड़पुरा का रहने वाला था।

prime article banner

घटना कृष्णबाग कॉलोनी में हुई। एसपी पूर्व ओपी त्रिपाठी ने बताया कि आरक्षक अशोक [30] पिता छगन गाठे निवासी रामबाग ने वारदात को अंजाम दिया है। वह थाने की थ्री-नॉट-थ्री रायफल लेकर ससुराल पहुंचा। उसने बाहर खड़े होकर पत्नी वर्षा को आवाज लगाई। ऊपरी मंजिल पर सो रही पत्नी नहीं आई। तो उसने ससुर मंशाराम पगारे को गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगने से मंशाराम अचेत हो गए। तभी अशोक की सास गौराबाई पति के लिए चाय लेकर आई तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी।

एसपी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए। जिन्हें देख आरोपी वहां से हंसता हुआ निकला और खुद को भी गोली मार ली। उसके शरीर को चीरती हुई निकली गोली ने पीछे खड़े एक अन्य युवक अमित तिवारी को घायल कर दिया। गोली उसकी जांघ को चीरती हुई बाहर निकल गई। अशोक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मंशाराम, गौराबाई और अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ घंटों के उपचार के बाद गौराबाई की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.