टीकमगढ़ में दो मासूम बेटा-बेटी को कुएं में धकेल फंदे से झूली मां, तीनों की मौत; घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम
टीकमगढ़ के बछौड़ा गांव में घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में धकेल ...और पढ़ें

-प्रतीकात्म्क चित्र।
HighLights
टीकमगढ़ में मां ने दो बच्चों को कुएं में धकेल कर आत्महत्या की।
घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने उठाया यह खौफनाक कदम।
पुलिस मामले की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। टीकमगढ़ जिले के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद विवाहिता ने भी आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली यह घटना घरेलू कलह की परिणति है। 23 वर्षीय विवाहिता का शव गुरुवार तड़के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछौड़ा गांव में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।
कुछ ही दूरी स्थित एक कुएं से उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई के बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
मायका पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
मृतका रश्मि कुशवाहा के मायका वालों ने उसके पति राहुल कुशवाहा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है तो ससुराल वालों का कहना है कि पति-पत्नी में प्रतिदिन झगड़ा हुआ करता था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब सभी सो रहे थे, तो गुरुवार तड़के अंधेरे में रश्मि दोनों बच्चों छह वर्षीय पुत्री पूर्वी और पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक के साथ घर से निकली।
कुछ दूर गांव में एक स्थान पर जाकर उसने अपने दोनों मासूम बच्चों को कुएं में धक्का देकर गिरा दिया। दोनों की डूबने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- दतिया में गणेश विसर्जन के दौरान DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक टकराव, 8 घायल; चाचा-भतीजा के पैर में लगी गोली
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस के अनुसार, रश्मि का शरीर जिस तरह से पेड़ से लटकता मिला है, वह आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है। एसडीओपी अनिल सिंह ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सभी तथ्यों को सामने रखकर जांच की जा रही है, जो स्थिति सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
