विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: मासूम से हैवानियत के बाद सिर दीवार पर पटका, प्राइवेट पार्ट पर लगाने पड़े 28 टांके; बच्ची की मां बोली- गोली मार दो

Published: Thu, 27 Feb 2025 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2025 11:37 PM (IST)

मध्य प्रदेश में एक पांच साल की मासूम भयानक यौन उत्पीड़न के बाद अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही ...और पढ़ें

डॉक्टरों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 28 से ज्यादा टांके लगाए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डॉक्टरों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में 28 से ज्यादा टांके लगाए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. वारदात के वक्त शराब के नशे में था आरोपी
  2. खदानों पर मजदूरी करता है आरोपी नाबालिग
  3. गुजरात में मजदूरी करते हैं आरोपी के मां-बाप

जेएनएन, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैवानियत को अंजाम देने वाला शख्स नाबालिग है। उसने शराब के नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी हत्या करने की भी कोशिश की।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र 17 साल 10 महीने है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हैवानियत की ऐसी घटना सुनकर लोगों की रूह कांप गई।

नाबालिग ने की बच्ची के साथ दरिंदगी

घटना 22 फरवरी की बताई जा रही है। 22 फरवरी की दोपहर गांव का ही एक किशोर नशे की हालत में बच्ची को सूने मकान में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। आरोपी ने उसे गाल में दांतों से काटा, नाखूनों से नोंचा।

आरोपी ने उसका सिर कई बार दीवार में मारा, ताकि वह मर जाए और उसकी पहचान न हो सके। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके टांग पर पैर रखकर चीरने का भी प्रयास किया। हालांकि इस दौरान बच्ची के भाई और अन्य बच्चों ने उसे देख लिया, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची की मां बोली- चौराहे पर गोली मार दो

बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर 28 से ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं। ऑपरेशन कर कृत्रिम रूप से मल द्वार भी बनाना पड़ा है। 5 दिन बाद भी बच्ची की हालत गंभीर है।

बच्ची की मां ने कहा कि आरोपी को सड़क पर गोली मार देनी चाहिए। इस घटना के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपी को फांसी देने की मांग की जा रही है। राजनीतिक पार्टियों ने भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

विदिशा में भी ऐसा ही मामला

ऐसा ही एक मामला विदिशा से भी सामने आया है। यहां मोहल्ले में खेल रही बच्ची को एक किशोर ने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता उस वक्त मजदूरी करने गए थे। वारदात के बाद बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर घर पर अकेला ही रहता है और खदानों में मजदूरी करता है। उसके मां-बाप गुजरात में मजदूरी करते हैं। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती को होटल ले गया युवक, फिर रेप कर बनाई वीड‍ियो; अब पीड़िता ने सुनाई दर्द भरी दास्‍तां