विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश: दमोह में महादेव घाट पुल से नदी में गिरी बोलेरो; पांच महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल

Published: Tue, 22 Apr 2025 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2025 12:28 PM (IST)

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। दमोह के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी ...और पढ़ें

महादेव घाट पुल से नदी में गिरी बोलेरो (फोटो-जागरण)
महादेव घाट पुल से नदी में गिरी बोलेरो (फोटो-जागरण)

HighLights

  1. पुल पर बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी।
  2. 8 मृतकों में 5 महिलाएं और बच्ची भी शामिल थीं।
  3. 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

एजेंसी, दामोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है। दमोह के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में बोलेरो जीप के गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई यह सभी जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के निवासी थे।

वहीं बताया जा रहा है 8 लोगों में 5 महिलाएं और बच्ची भी शामिल थीं। साथ ही 6 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।घटना की जानकारी रखते ही पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए सभी घायलों को दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है। 

घायलों को तुरंत ले जाया गया अस्पताल

बोलेरो आज सुबह 11:00 बजे के करीब अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोगों में एक बच्ची सहित पांच महिलाओं की मौत हो गई। इस प्रकार इस घटना में 8 लोगों की मौत तथा 6 के घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंसर की दवाई लेकर लौट रहे थे यात्री

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलोरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया के समीप किसी  के यहां से कैंसर की दवाई लेकर लौट रहे थे।

घटना की जांच जारी

 इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर एक बोलेरो के अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोगों में 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बच्ची भी शामिल है।

शेष घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए एवं राहत कार्य जारी है।