विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूनो अभयारण्य में चीता सफारी के साथ अब चंबल सफारी का भी रोमांच, रणथंभौर-माधव नेशनल पार्क के बीच पर्यटन कॉरिडोर की बनेगा कड़ी

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:16 PM (IST)

कूनो नेशनल पार्क को अब चीता सफारी के साथ चंबल नदी सफारी के रोमांच के साथ एक व्यापक वन्यजीव पर्यटन ...और पढ़ें

कूनो नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार (फाइल फोटो)

कूनो नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कूनो नेशनल पार्क बन रहा व्यापक वन्यजीव पर्यटन केंद्र।

  2. चीता सफारी के साथ अब चंबल नदी सफारी का भी आनंद।

  3. रणथंभौर-माधव नेशनल पार्क से जुड़कर बनेगा पर्यटन कॉरिडोर।

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। चीता प्रोजेक्ट के बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क को अब व्यापक वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क और मध्य प्रदेश में शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क के बीच स्थित कूनो नेशनल पार्क को पर्यटन कॉरिडोर की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विकसित करने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पर्यटक अब चीता सफारी के साथ के साथ चंबल नदी सफारी भी कर पाएंगे।

इसके लिए कूनो के बाहर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग होटल, सफारी के लिए सुविधाजनक वाहन और अन्य संसाधन तैयार करा रहा है। अधिकारियों का फोकस कूनो में पर्यटकों के ठहरने, सफारी और घूमने के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर भी है।

रामेश्वर धाम से शुरू होगी चंबल सफारी की तैयारी

श्योपुर के मानपुर कस्बे के पास स्थित रामेश्वर धाम पर पर्यटन विभाग चंबल सफारी विकसित कर रहा है। चंबल नदी में बोटिंग शुरू करने की तैयारी इस दिशा में नया आकर्षण होगी। इससे पर्यटकों को जंगल सफारी के साथ नदी क्षेत्र में घड़ियाल, मगरमच्छ और दुर्लभ कछुओं जैसे जलीय जीवों को देखने का अवसर मिल सकता है, क्योंकि ये जीव कई जगह नदी के टापू बने स्थानों पर धूप सेकने के लिए घंटो समय बिताते हैं।

chambal river 8595

एक ट्रिप में चीता, टाइगर और घड़ियाल देखने का मौका

कूनो नेशनल पार्क से राजस्थान के सवाई माधौपुर स्थित रणथंभौर और शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क की दूरी ज्यादा नहीं है। पर्यटक महज 180-200 किलोमीटर के करीब का सफर तय करके इन तीनों पार्को का भ्रमण कर सकेंगे, यानी अब कूनो घूमने के लिए आने वाले पर्यटक चीता के साथ टाइगर, मगरमच्छ, घड़ियाल आदि भी देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- कूनो के चीतों का अब हाईवे पर भी होगा प्रचार, एमपी-राजस्थान-यूपी के प्रमुख मार्गों पर लगेंगे साइन बोर्ड


कूनो में चीतों संग कई वन्यजीवों का बसेरा

कूनो नेशनल पार्क के मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। कूनो नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल मौजूद हैं। चीता के अलावा भी यहां कई प्रजातियों के जानवर मौजूद हैं, कूनो का वातावरण बेहद खास है, जो लोगों को खूब पसंद आता है।