ग्वालियर में झांकी दिखाने के बहाने नरबलि की कोशिश, 14 साल के किशोर पर चाकू से 9 वार; मरा समझकर जंगल में छोड़ भागा पड़ोसी
ग्वालियर में एक पड़ोसी ने 14 वर्षीय किशोर को माता की झांकी दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसकी ...और पढ़ें

पीड़ित किशोर ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई।
HighLights
करहिया थाना क्षेत्र के रिठौदन गांव में हुई वारदात।
आरोपित ने किशोर की गर्दन, माथे आदि पर मारे चाकू।
घायल किशोर ने हिम्मत कर घर पहुंचकर घटना बताई।
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिले के करहिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी युवक ने 14 साल के नाबालिग बच्चे को माता की झांकी दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर उसकी बलि देने की कोशिश की। सिरफिरे ने बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार किए और मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल किशोर होश आने पर किसी तरह पैदल अपने घर पहुंचा, जिसके बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गोलेश्वर मंदिर के जंगल की है घटना
घटना 18 अक्टूबर की करहिया थाना क्षेत्र के गोलेश्वर मंदिर के जंगल की है। रिठौदन गांव निवासी मनीष रावत का 14 वर्षीय बेटा निशांत रावत घर पर था। आरोप है कि उसका पड़ोसी विक्की गौड़ उसे बाइक पर बैठाकर माता की झांकी दिखाने के बहाने गोलेश्वर की पहाड़ी पर ले गया।
आरोपित बोला- मैं तुम्हारी बलि देना चाहता हूं
पहाड़ी के पास जंगल में पहुंचने पर जब निशांत ने वहां आने की वजह पूछी, तो आरोपी ने जो कहा उससे कहा- मैं तुम्हारी बलि देना चाहता हूं। इसके बाद उसने तुरंत चाकू निकालकर निशांत पर हमला कर दिया। निशांत पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार किए। मरणासन्न हाल में छोड़कर भाग गया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
मरा समझकर भाग निकला आरोपित
आरोपित उसे मरा समझकर भाग निकला। आरोपी ने निशांत के गले पर चार बार, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल नौ बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान आरोपी का चाकू भी टूट गया। वहीं घायल निशांत ने बताया कि हमले के दौरान आरोपी विक्की ने उससे कहा था कि उसकी बलि देने के बाद वह उसके भाई और रामबरन की भी बलि देकर उनकी हत्या करेगा।
यह भी पढ़ें- "..जब क्लिक करते ही कट गए 35 हजार रुपये", सामने आया साइबर ठगी का मामला, अब सलाखों के पीछे आरोपी
होश आने पर घर पहुंचा मासूम
देर रात जब निशांत को होश आया, तो उसने हिम्मत जुटाई और खून से लथपथ हालत में पैदल ही जंगल से बाहर निकलकर अपने घर पहुंचा। बेटे की यह हालत देखकर स्वजन डर गए। तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे। जब उसकी हालत में सुधार आया तब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
आरोपित ने किशोर पर चाकू से हमला किया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित जल्द ही पकड़ा जाएगा। इसके बाद स्पष्ट होगा कि उसने ऐसा क्यों किया। - जयराज कुबेर, एएसपी
