विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में जेल से छूटे रेप के आरोपित को पीड़िता ने सरेबाजार चप्पल से पीटा, घसीटकर ले गई थाने, Video वायरल

Published: Thu, 16 Apr 2026 06:23 PM (IST)

ग्वालियर के भितरवार में एक दुष्कर्म पीड़िता ने मुख्य बाजार में आरोपी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। आरोपी, ...और पढ़ें

महिला ने आरोपित की चप्पलों से की पिटाई (वीडियो ग्रैब)

महिला ने आरोपित की चप्पलों से की पिटाई (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. दुष्कर्म पीड़िता ने बाजार में आरोपी को चप्पलों से पीटा।

  2. आरोपी जमानत पर छूटकर समझौते का दबाव बना रहा था।

  3. पीड़िता ने आरोपी को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। जिले के भितरवार में मुख्य बाजार करैरा तिराहे पर गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दुष्कर्म पीड़िता ने बीच बाजार में आरोपी युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस घटना का मोबाइल पर वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला युवक को पीटते हुए लगातार आरोप लगाती रही कि उसके साथ जबरदस्ती की गई थी और अब आरोपित उस पर केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। घटना भितरवार थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छह माह पहले दर्ज कराया था केस

बताया जा रहा है कि पिटाई का शिकार युवक धर्मवीर बंजारा है, जो वार्ड क्रमांक 2 का निवासी है। महिला ने करीब छह महीने पहले उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपित को जेल भेजा गया था। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।

दबाव बना रहा था आरोपित

महिला का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद से ही आरोपित लगातार उस पर समझौते का दबाव बना रहा था और फोन पर धमकियां भी दे रहा था। गुरुवार को जब महिला बाजार पहुंची, तो आरोपित भी मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए वहां आ गया। उसे देखते ही महिला ने मौके पर पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

 

थाने में दर्ज कराई शिकायत

भीड़ और विरोध के बावजूद महिला आरोपित को घसीटते हुए थाने ले गई और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि महिला ने आरोपित पर राजीनामा के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।