यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gwalior News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22-23 मई की रात को घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ...और पढ़ें

जेएनएन, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22-23 मई की रात को घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी बहोड़ापुर हाल गोहद निवासी कोमल उर्फ बंटी खटीक है। आरोपी पर बहोड़ापुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
चाकू की नोंक पर युवती से किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, इंदरगंज थाना क्षेत्र के तहत 22-23 मई की रात को कोमल उर्फ बंटी खटीक अपने ई स्कूटर से आया और एक घर में घुसकर युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की पहचान हुई।
आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग
रविवार रात को सीएसपी अशोक जादौन को सूचना मिली कि आरोपी कोमल उर्फ बंटी खटीक को चीनोर रोड पर देखा गया है। सूचना मिलते ही सीएसपी मय टीम के चीनोर रोड पर पहुंचे। जब आरोपी को घेरा तो उसने कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी बंटी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। आरोपित बंटी उर्फ कोमल खटीक पर बहोड़ापुर थाने में पहले से ही एक दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर के 11 प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों से वसूली 81 करोड़ अतिरिक्त फीस, 51 लोगों पर FIR; 20 आरोपी गिरफ्तार
