विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु से की अभद्रता-मारपीट, धमकाते हुए कहा- तांत्रिक क्रिया कर दूंगा

Published: Mon, 06 Apr 2026 02:46 PM (IST)

ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर में एक श्रद्धालु ने पुजारी पर अभद्रता, मारपीट और तांत्रिक क्रिया की धमकी देने का ...और पढ़ें

पुजारी ने श्रद्धालु से की झूमाझटकी, धमकाया (वीडियो ग्रैब)

पुजारी ने श्रद्धालु से की झूमाझटकी, धमकाया (वीडियो ग्रैब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक श्रद्धालु ने पुजारी पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए।। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची है और घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में भी कैद बताई जा रही है।

प्रसाद फेंककर चढ़ाने पर हुआ विवाद

शिकायतकर्ता राजेश बोहरा के अनुसार वे पिछले करीब 40 वर्षों से मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं। उनकी व उनके परिवार की गहरी आस्था अचलेश्वर महादेव मंदिर जुड़ी है। उन्होंने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे, तब पुजारी गगन कटारे मौजूद थे। उन्होंने प्रसाद चढ़ाने के लिए पुजारी को दिया, जिसे पुजारी द्वारा फेंककर शिवलिंग पर चढ़ाया गया। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो पुजारी गगन कटारे उनसे विवाद करने लगे।

नटराज हॉल में मारपीट

आरोप है कि टोका-टोकी के बाद पुजारी ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसके बाद कुछ लोग दोनों को मंदिर परिसर के नटराज हॉल में ले गए, जहां कथित तौर पर पुजारी ने श्रद्धालु के साथ हाथापाई की। पीड़ित का दावा है कि उसे तांत्रिक क्रिया की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें- 'पति की कमाई नहीं क्रीमी लेयर का पैमाना'; आरक्षण के संदर्भ में ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिकायत

श्रद्धालु ने उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।