Move to Jagran APP

Ramcharitmanas: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ी मुश्किलें, अब ग्वालियर में दर्ज हुआ केस

Ramcharitmanas रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सपा नेता ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

By AgencyEdited By: Manish NegiPublished: Fri, 03 Feb 2023 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2023 03:52 PM (IST)
Ramcharitmanas: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ी मुश्किलें, अब ग्वालियर में दर्ज हुआ केस
Ramcharitmanas: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ी मुश्किलें

ग्वालियर, एजेंसी। रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी इसे जलाए जाने को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूपी से शुरू हुआ ये विवाद अब मध्य प्रदेश तक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

मौर्य के अलावा 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

हिंदू महासभा की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस थाना में गुरुवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मौर्य के अलावा 8 अन्य आरोपियों को खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है।

लखनऊ में जलाई गई रामचरित मानस की प्रतियां

गौरतलब है कि लखनऊ में ओबीसी महासभा के दौरान विरोध स्वरुप पवित्र ग्रंथ की प्रतियां जलाई गई थी। इस मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की थी प्रतिबंध की मांग

सपा नेता ने रामचरित मानस पर विवाद टिप्पणी कर इसे बकवास बताया है। स्वामी प्रसाद ने ये भी कहा था कि सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से आपत्तिजनक अंश को हटाना चाहिए। या फिर इस पर ही प्रतिबंध लगा देना चाहिए। विवाद के बाद उन्होंने कहा था कि रामचरित मानस में कुछ जातियों, वर्गों और वर्णों को लेकर जो आहत करने वाले अंश हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.