विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर-डबरा हाईवे पर रफ्तार का कहर, शराब के नशे में 140 की स्पीड से दौड़ाई कार; 200 मीटर घिसटकर गाड़ियों से टकराई

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:00 AM (IST)

ग्वालियर-डबरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने वाशिंग सेंटर पर खड़ी दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। चालक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ग्वालियर। ग्वालियर-डबरा हाईवे स्थित पिछोर तिराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का जानलेवा मंजर देखने को मिला। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछोर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने वाशिंग सेंटर पर धुलने के लिए खड़ी दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार करीब 200 मीटर तक घिसटती हुई गई और वासिंग सेंटर में खड़ी दो गाड़ियों में जा घुसी।

दुर्घटना में वाशिंग सेंटर पर खड़ी दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार करीब 140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ रही थी। अचानक अनियंत्रित होते ही चालक ने हैंड ब्रेक लगाए तो गति अधिक होने के चलते कार घूम गई और बगल से घिसटती हुई गई।

शराब के नशे में धुत्त था चालक राहुल शर्मा जवाहर कालोनी का रहने वाला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय स्विफ्ट कार एमपी 07 48888 में चार लोग सवार थे। कार चला रहा युवक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना में कार चालक स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक की पहचान पंकज शर्मा, निवासी जवाहर कॉलोनी (डबरा) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
यह पूरी खौफनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अनियंत्रित होकर आई स्विफ्ट कार ने खड़े वाहनों को उड़ते हुए टक्कर मारी।

हादसे की सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने आरोपित कार चालक पंकज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।